Saturday, September 17, 2011

वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल बेचने का विशेष सामरिक महत्व है। वियतनाम इस मिसाइल के बल पर चीन की नौसेना को अपने समुद्री इलाके से दूर रख सकता है और इस तरह तेल दोहन के लिए अपने समुद्री संसाधनों की रक्षा कर सकता है। यह मिसाइल करीब तीन सौ किलोमीटर दूर तक मार करने वाली है और अपनी किस्म की यह दुनिया की सबसे अचूक निशाने वाली मिसाइल मानी जाती है। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने साझा तौर पर विकास और उत्पादन किया है। रूस ने वियतनाम को ब्रह्मोस की सप्लाई करने पर मुहर पहले ही लगा दी है।

No comments:

Post a Comment