Showing posts with label MARK RAI. Show all posts
Showing posts with label MARK RAI. Show all posts

Monday, October 3, 2011

सरकार सभी वयस्क नागरिकों के लिए 2013 के अंत तक मल्टिपरपज स्मार्ट आइडेंटिटी कार्ड जारी करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है...

सरकार सभी वयस्क नागरिकों के लिए 2013 के अंत तक मल्टिपरपज स्मार्ट आइडेंटिटी कार्ड जारी करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसका इस्तेमाल राशन कार्ड, टोल कार्ड और इलेक्शन कार्ड की जगह किया जाएगा। सिंगल कार्ड से कई काम होने से सरकार का खर्च बचेगा।
रजिस्ट्रार जनरल ने 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को यह कार्ड देने का प्रस्ताव रखा है। इस पर व्यय विभाग विचार कर रहा है। देश की आबादी में 18 से ज्यादा उम्र के लोगों का हिस्सा 65 पर्सेंट है। सरकार का अनुमान है कि एक स्मार्ट कार्ड की लागत 50 रुपये बैठेगी। हालांकि फाइनल रकम एक टेक्निकल कमिटी की सिफारिशों के बाद तय की जाएगी। अक्टूबर के अंत तक यह टेक्निकल कमिटी अपनी सिफारिशें दे देगी।
इस कार्ड पर आधार नंबर भी दर्ज करने का प्रस्ताव है, जिसे यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया जारी कर रही है। फोटोग्राफ तो होगा ही, इलेक्ट्रॉनिक चिप फिंगर प्रिंट और आंख की पुतली का स्कैन भी होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस कार्ड का केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

Monday, September 26, 2011

Former telecom minister A Raja on told a Delhi court that former finance minister and now home minister P Chidambaram, should be summoned and examined as a witness in the 2G spectrum allocation case.

Former telecom minister A Raja on told a Delhi court that former finance minister and now home minister P Chidambaram, should be summoned and examined as a witness in the 2G spectrum allocation case.

Appearing for Raja, senior advocate Shushil Kumar told special CBI judge O P Saini that the agency should have recorded Chidambaram's statement regarding a Cabinet meeting in which he had clarified the issue of dilution of shares.

Tuesday, September 20, 2011

ओएनजीसी और पेट्रो वियतनाम संयुक्त रूप से उसके समुद्र तट के पास पेट्रोल और गैस निकालने के लिए निवेश की बड़ी योजना पर काम कर रही है...

भारत की सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी और पेट्रो वियतनाम संयुक्त रूप से उसके समुद्र तट के पास पेट्रोल और गैस निकालने के लिए निवेश की बड़ी योजना पर काम कर रही है। यह क्षेत्र दक्षिण चीन सागर में आता है। कुछ महीने पहले ही चीन ने भारत से दक्षिणी चीन सागर में तेल और गैस संबंधी खोज पर आपत्ति जताई थी। भारत ने चीन की इस आपत्ति को दरकिनार कर उसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से दूर रहने की सलाह दी थी।

वियतनाम के साथ मिलकर भारत के तेल और गैस निकालने की योजना पर चीन ने फिर से निशाना साधा...

दक्षिणी चीन सागर में वियतनाम के साथ मिलकर भारत के तेल और गैस निकालने की योजना पर चीन ने फिर से निशाना साधा है। चीन ने इस योजना पर कड़ा विरोध जताया है और चेतावनी दी है कि दक्षिणी चीन सागर में बिना इजाजत की गई किसी भी प्रकार की खोज की गतिविधि को उसकी संप्रभुता पर हमला माना जाएगा।
चीन के विदेश विभाग के प्रवक्ता होंग ली ने कहा, ' दक्षिणी चीन सागर और इसके द्वीपों पर चीन का संप्रभु अधिकार है। ऐतिहासिक साक्ष्य भी हमारे दावों का समर्थन करते हैं। कोई भी देश बिना चीन की इजाजत के इस क्षेत्र में तेल और गैस की खोज की गतिविधि में शामिल होता है, तो उसे हमारी संप्रभुता और देश हित के खिलाफ माना जाएगा।